Present Indefinite Tense in Hindi | Present Simple Tense | Examples and Its uses

Present tense in Hindi

वर्तमान काल (The Present Tense)
वर्तमान काल के चार भेद हैं :
1. Present Indefinite Tense (सामान्य वर्तमान काल)


2. Present Continuous or Imperfect Tense (अपूर्ण वर्तमान काल)

 

3. Present Perfect Tense (पूर्ण वर्तमान काल)




4. Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण निरंतर वर्तमान काल)






 

(1) Present Indefinite Tense (सामान्य वर्तमान काल) कोई सामान्य सत्य, आदत या शाश्वत सत्य व्यक्त करने के लिए इस काल का प्रयोग किया जाता है,
जैसे :
1. The Earth moves round the Sun. पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। (सामान्य सत्य)

 

2. He observes fast every Monday. वह प्रत्येक सोमवार व्रत रखता है। (आदत)

 

3. Benaras is a famous pilgrimage of the Hindus. बनारस हिंदुओं का एक प्रसिद्ध तीर्थ है। (शाश्वत सत्य)

 

4. I go to office daily. मैं प्रतिदिन कार्यालय जाता हूँ। (दिनचर्या)

 

5. Dogs bark. कुत्ते भौंकते हैं। (आदत)

 

पहचान : जिन हिंदी वाक्यों के अंत में ‘ता है’, ‘ती है’, ‘ते हैं’, ‘ता हूँ’ हों, वे सामान्य वर्तमान काल में होते हैं। उपर्युक्त नियम के दायरे के बाहर भी वाक्य सामान्य वर्तमान काल के हो सकते हैं, जैसे वाक्य संख्या-3 (इस तरह के वाक्यों के बारे में अलग उल्लेख किया जाएगा।) कुछ अन्य

 

उदाहरण :

 

1. I need your help. मैं तुम्हारी मदद चाहता हूँ।

 

2. She needs something. वह कुछ चाहती है।

 

3. They agree with me. वे मुझसे सहमत हैं।

 

4. Do you know me? क्या तुम मुझे जानते हो?

 

अंग्रेजी में रूपांतरित करने के नियम :

 

1. Affirmative Present Indefinite Tense (कथनात्मक) वाक्य :

 

कर्ता + क्रिया की 1st form+ … I, we, you, they तथा अन्य Plural Subject के साथ Verb (क्रिया) की 1st form का प्रयोग तथा he, she, it एवं अन्य Singular (एकवचन) कर्ता के साथ Verb की 1st form में s या es जोड़ा जाता है।

 

2. Negative Present Indefinite Tense (निषेधात्मक) वाक्य : I, we, you, they तथा अन्य बहुवचन कर्ता के साथ do not एवं he, she, it तथा अन्य एकवचन कर्ता के साथ does not का प्रयोग किया जाता है।

 

3. Interrogative Present Indefinite Tense (प्रश्नवाचक) वाक्य :

 

(i)Yes/No type – क्या से शुरू होनेवाले वाक्यों (अर्थात् जिनका उत्तर ‘हाँ’ अथवा ‘नहीं’ में दिया जा सकता है) में I, we, you, they तथा अन्य बहुवचन कर्ता के पूर्व do एवं he, she, it और अन्य Singular कर्ता के पूर्व does का प्रयोग किया जाता है।

 

(ii) Specific Question type- ऐसे प्रश्नवाचक वाक्य जिनके बीच में प्रश्नवाचक शब्द आया हो, पहले प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी तथा उसके बाद आवश्यकतानुसार
3 (i) का प्रयोग करके वाक्य बनाते हैं। ध्यान रहे, who शब्द से प्रश्नवाचक बनाते समय उसके बाद do या does नहीं लगाया जाता। (जैसे : Who knows the reality?)

 

उदाहरण :
1. मैं प्रतिदिन स्कूल जाता हूँ।
I go to school daily.
2. वह प्रतिदिन स्कूल जाता है।
He goes to school daily. (क्रिया में s या es जोड़ना)

 

3. मैं प्रतिदिन स्कूल नहीं जाता हूँ।
I do not go to school daily. (do not का प्रयोग)

 

4. He does not go to school daily. (does not का प्रयोग )
5. क्या मैं प्रतिदिन स्कूल जाता हूँ? (शुरू में प्रश्नवाचक)
Do I go to school daily?
6. क्या वह प्रतिदिन स्कूल जाता है?
Does he go to school daily?
7. वह स्कूल कब जाता है? (बीच में प्रश्नवाचक) When does he go to school?

 

आज्ञावाचक वाक्यों की प्रस्तुति में भी सामान्य वर्तमान काल का प्रयोग किया जाता है,
जैसे :
1. Do not tell a lie.
झूठ मत बोलो।
2. Always speak the truth. सदा सत्य बोलो।

 

समुच्चबोधक अव्ययों जैसे : if, until, so, when, as soon as, after, before आदि के बाद सामान्य वर्तमान काल का प्रयोग होता है, जैसे :
1. Wait until he comes. उसके आने तक उसका इंतजार करो।
2. I shall leave this place when she comes. उसके आते ही मैं यहाँ से चला जाऊँगा।

 

उपर्युक्त तीनों के अलावा भी वाक्य का एक और प्रकार है :
Interrogative Negative or Negative Interrogative, जो प्रश्नवाचक वाक्य में Not लगाकर बनता है।

 

Verb (क्रिया) में s या es जोड़ने के नियम

1. क्रिया का अंतिम अक्षर यदि o, s, x, ch या sh हो तो क्रिया में es लगाएँ। शेष में केवल s लगेगा (अपवादों को छोड़कर)।

 

2. यदि verb के अंत में y हो तथा उसके पूर्व कोई व्यंजन तो y का ies करते हैं।
error: