A to Z रोमन अक्षरों का उच्चारण In hindi (Pronunciation of Roman Letters )

आज हम सीखने वाले इंग्लिश मे रोमन अक्षरों का सही उच्चारण अंग्रेज़ी वर्ण माला मे वैसे तो 26 अक्षर होते है 21 व्यंजन और 5 स्वर (Vowel) A,E,I,O,U

रोमन अक्षरों का उच्चारण

(Pronunciation of Roman Letters )
A का उच्चारण :

 


यह स्पष्ट रूप से दरशाना मुश्किल है कि कौन सा उच्चारण कब किया जाए। फिर भी, मोटे तौर पर कुछ दिशा-निर्देश तैयार किए जा सकते हैं।

 

A के बाद एक अक्षर छोड़कर e हो तो उच्चारण ‘ए’ होगा, जैसे :
Tale (टेल)— Male (मेल)— Gave (गेव)— Name (नेम)— Same (सेम) Sage (सेज)— Gate (गेट)— Date (डेट)

 

लेकिन A के बाद एक अक्षर छोड़कर r हो तो उच्चारण होगा ‘एअ’,

 

जैसे : Pare (पेअर)— Bare (बेअर)— Share (शेअर)— Dare (डेअर)

 

यदि दो व्यंजनों के बीच a आए और एक अक्षर छोड़कर e न हो तो उच्चारण होगा ‘अॅ’,

 

जैसे : Bat (बैट)— Sat (सैट)— Cap (कैप) Ran (रैन)— Pan (पैन)— Fact (फैक्ट)

 

A ‘अ’ उच्चारण में,

 

जैसे : Normal (नॉर्मल)— Formal (फॉर्मल)— Urban (अर्बन) Pillar (पिलर)— Jailer (जेलर)— Beggar (बेगर)
‘आ’ उच्चारण में : Jar (जार)— Car (कार)— Star (स्टार) Mask (मास्क)— Flask (फ्लास्क)— Wasp (वास्प) Class (क्लास)— Arm (आर्म)— Farm (फार्म) जो शब्द
स्वयं A से शुरू होते हैं, उनका उच्चारण अ, अॅ कुछ भी हो सकता है,

 

जैसे : Ahead (अहेड)— Alive (अलाइव)— Ago (अगो)

 

A ‘ऑ’ तथा ‘ऑअ’ के रूप में :

 

Wash (वॉश)— Mall (मॉल)— Salt (सॉल्ट) Call (कॉल)— All (ऑल)— Water (वॉटर)

 

B का उच्चारण :
B का उच्चारण हमेशा ‘ब’ ही रहता है,

 

जैसे : Big (बिग)— Bitter (बिटर)

 

C का उच्चारण :

 

C के दो उच्चारण हैं—‘क’ तथा ‘स’। साधारणतया C के बाद यदि कोई स्वर a, o, u या कोई व्यंजन हो तो C का उच्चारण ‘क’ होता है,
जैसे :
Cot (कॉट)— Cash (कैश)— Crash (कै्रश)

 

यदि C के बाद e, i, y हो तो उच्चारण ‘स’ होता है,

 

जैसे :
Centre (सेंटर)— Cycle (साइकिल)— Device (डिवाइस) Price (प्राइस)— Nice (नाइस)— Circle (सर्किल)

 

C का उच्चारण ‘श’ भी होता है, जैसे : Magician (मैजिशियन)— Ocean (ऑशियन)— Optician (ऑप्टिशियन) Sufficient (सफिशिएंट)— Ancient (एन्शिएंट)— Gracious (ग्रेशियस)

 

D का उच्चारण :
इसका उच्चारण प्रमुखतः ‘ड’ ही होता है, लेकिन कहीं-कहीं ‘ज’ भी होता है।
Dad (डैड)— Sad (सैड)— Mad (मैड)—(ड) Rid (रिड)— Mid (मिड)— Lid (लिड) Soldier (सोल्जर)— Individual (इंडिविजुअल)—(ज) Graduate (ग्रेजुएट)— Procedure (प्रोसिजर)

 

E का उच्चारण :

E का उच्चारण इ ई, इअ, अ तथा ए होता है। E के बाद एक अक्षर छोड़कर यदि पुनः e आए तो उच्चारण होगा ‘ई’,
जैसे : Compete (कंपीट)— Complete (कंप्लीट) Recede (रिसीड)— Supercede (सुपरसीड)

 

शब्द के अंत में re हो और उससे पहले भी e आया हो तो उच्चारण होगा ‘इअ’,
जैसे : Atmosphere (ऐटमॉस्फियर)— Here (हियर) er के बाद कोई व्यंजन हो तो e का उच्चारण ‘अ’ होगा,

 

जैसे : Verb (वर्ब)— Jerk (जर्क)— Perk (पर्क)

 

इस प्रकार के शब्दों में E का उच्चारण ‘अ’ किया जाता है, जैसे :
Shudder (शॅडर)— Foster (फॉस्टर) River (रिवर)— Driver (ड्राइवर) Barren (बैरॅन)— Sunken (संकन) Poster (पोस्टर)— Tunnel (टनल)

 

इसी प्रकार दो व्यंजनों के बीच e आए तो उसका उच्चारण ‘ए’ के समान होगा,
जैसे : Pet (पेट)— Red (रेड)— Peg (पेग) Yell (येल)— Sell (सेल)— Well (वेल) Swell (स्वेल)— Mend (मेंड)— Bend (बेंड) Neck (नेक)— Net (नेट)— Pen (पेन)

 

F का उच्चारण :

 

F का उच्चारण ‘फ’ होता है,

 

जैसे : Fox (फॉक्स)— Fan (फैन)— Facial (फेशॅल) Fire (फायर)— Fat (फैट)— Factor (फैक्टर) अपवाद : Of (ऑव्, अव्)

 

G का उच्चारण :

 

G का मुख्य उच्चारण ‘ग’ है, लेकिन कई शब्दों में यह ‘ज’ भी पढ़ा जाता है। G के बाद स्वर a, o, u या कोई व्यंजन आए तो उच्चारण में सामान्यतया ‘ग’ पढ़ा जाता है,

 

जैसे : Gold (गोल्ड)— Gang (गैंग)— Gun (गन) Mingle (मिंगल)— Gather (गैदर)— Mega (मेगा) लेकिन कई शब्दों में G को ‘ज’ भी पढ़ा जाता है।

 

साधारणतया (अपवादों को छोड़कर)—‘ज’ वहाँ पढ़ा जाता है जहाँ g के बाद e, i, y हो,

 

जैसे : Digit (डिजिट)— Energy (एनर्जी)— Strategy (स्ट्रेटजी) Gender (जेंडर)— Wager (वेजर)— Messenger (मेसेंजर) Surge (सर्ज)— Ginger (जिंजर)— Gel (जेल)

 

इसके अपवाद भी काफी हैं, जैसे :
Girl (गर्ल)— Gear (गिअर)— Target (टार्गेट) Give (गिव)— Geyser (गीजर)— Gift (गिफ्ट) (इनमें G का उच्चारण ‘ग’ ही होगा।)

 

H का उच्चारण :
H का उच्चारण अधिकतर ‘ह’ ही होता है,

 

जैसे : House (हाउस)— Harm (हार्म)— Half (हाफ) Her (हर)— Hair (हेअर)— High (हाई) लेकिन कई शब्दों में यह मूक (Silent)— रहता है, जैसे : Hour (आवर)— Honest (ऑनेस्ट)—आदि।

 

I का उच्चारण :

I का प्रमुख उच्चारण ‘इ’ है, लेकिन इसके अन्य उच्चारण भी हो सकते हैं। I से शुरू होनेवाले या दो व्यंजनों के बीच में प्रयुक्त i का उच्चारण ‘इ’ होगा,

 

जैसे : Is (इज)— In (इन)— If (इफ)— Fill (फिल) Mill (मिल)— Hill (हिल)— Wink (विंक)— Pink (पिंक) Chip (चिप)— Lip (लिप)— Dip (डिप)— Hint (हिंट) Nib (निब)— Nipple (निपल)— Kid (किड)— Sick (सिक)

 

I के बाद प्रयुक्त व्यंजन के तुरंत बाद e का प्रयोग होने पर उच्चारण ‘आइ’ होगा,

 

जैसे : Kite (काइट)— Like (लाइक)— Hike (हाइक)— Nine (नाइन) Fine (फाइन)— Wine (वाइन)— Wide (वाइड)—Hide (हाइड) Slide (स्लाइड)— Wife (वाइफ)— Nice (नाइस)— Ripe (राइप)

 

यदि किसी शब्द के अंत में i के साथ re आए तो उच्चारण होगा ‘आइअ’,

 

जैसे : Umpire (अंपायर)— Desire (डिजायर)— Wire (वायर)— Expire (एक्सपायर)

 

शब्द रचना में यदि ir से पहले तथा बाद में दोनों व्यंजन हों तो उच्चारण ‘अअ्’ होगा,
जैसे : Shirt (शर्ट)— Girl (गर्ल) First (फर्स्ट)— Birth (बर्थ)

 

कुछ शब्दों में i का उच्चारण ‘ई’ होता है,
जैसे : Submarine (सबमरीन)— Regime (रीजीम)— Casino (कॅसीनो)

 

J का उच्चारण : J का उच्चारण ‘ज’ ही होता है, जैसे : Jack (जैक)— Jewel (ज्वेल)— Jail (जेल)

 

K का उच्चारण :

 

K का उच्चारण ‘क’ है, जैसे : Kick (किक)— Kite (काइट)— Milk (मिल्क)

 

L का उच्चारण :

 

L का एकमात्र उच्चारण ‘ल’ होता है,

 

जैसे : Late (लेट)— Lesson (लॅसन)— Life (लाइफ) M का उच्चारण : M का उच्चारण हमेशा ‘म’ होता है, जैसे : Mat (मैट)— Minister (मिनिस्टर)— Money (मनी)

 

N का उच्चारण :

 

N का उच्चारण ‘न’ है, जैसे : Nose (नोज)— Noon (नून)— Moon (मून)

 

O का उच्चारण :

O का मुख्य उच्चारण ‘ओ’ है, लेकिन यह स्थिति के अनुसार, ‘ऑ’, ‘आअ्’, ‘अ’, ‘ऊ’ या ‘व’ हो सकता है,
जैसे : O यदि दो व्यंजनों के बीच में आए तो उच्चारण होगा ‘ऑ’,

 

जैसे :
Dog (डॉग)— Top (टॉप)— Cop (कॉप) Fog (फॉग)— Mob (मॉब)— Log (लॉग) Toss (टॉस)— God (गॉड)— Lot (लॉट) Cot (कॉट)— Cock (कॉक)— Sock (सॉक) Hot (हॉट)— Rod (रॉड)— Fox (फॉक्स) Sorry (सॉरी)— Song (सॉन्ग)— Wrong (रॉन्ग)

 

यदि O के बाद कोई व्यंजन (Consonant)— हो तथा उसके तुरंत पश्चात् e आए तो o का उच्चारण ‘ओ’ होगा,

 

जैसे॒: Phone (फोन)— Tone (टोन)— Cone (कोन) Mode (मोड)— Code (कोड)— Rope (रोप) Bone (बोन)— Slope (स्लोप)— Vote (वोट)

 

इसी प्रकार शब्द के अंत में आए o का उच्चारण ‘ओ’ ही होगा, जैसे : Mango (मैंगो)— Memo (मेमो)— Zero (जीरो) Hero (हीरो)— Auto (ऑटो)— Motto (मोटो)

 

एक से ज्यादा शब्द-खंड वाले शब्दों में यदि अंत में o के बाद n या r आए तो o का उच्चारण ‘अ’ होगा,

 

जैसे : Tutor (ट्यूटर)— Inspector (इंस्पेक्टर)— Ribbon (रिबन) Warrior (वॉरियर)— Lesson (लॅसन)— Union(यूनियन)

 

कुछ शब्दों में o का उच्चारण कहीं ‘अ’ होता है तो कहीं ‘ऊ’,

 

जैसे : Some (सम)— None (नन)—(अ उच्चारण) Move (मूव)— Approve (अप्रूव)—(ऊ उच्चारण)

 

कुछ शब्दों में o का उच्चारण ‘उ’ होता है,

 

जैसे : Good (गुड)— Book (बुक)— Took (टुक) कहीं-कहीं o को ‘व’ भी पढ़ा जाता है, जैसे : One (वन)— Oneness (वननेस)

 

P का उच्चारण :

 

P का उच्चारण सामान्यतया ‘प’ होता है,

 

जैसे : Pipe (पाइप)— Paper (पेपर)— Pen (पेन)

 

लेकिन यदि p के तुरंत बाद h आए तो उच्चारण ‘फ’ होगा, जैसे : Physics (फिजिक्स)— Photo (फोटो)— Pharmacy (फार्मेसी)

 

Q का उच्चारण :

 

Q का उच्चारण ‘क’ के समान होता है, लेकिन अधिकतम शब्दों में Q के साथ U का प्रयोग किया जाता है, इसलिए इसका उच्चारण ‘क्व’ हो जाता है,

 

जैसे : Question (क्वेश्चन)— Quality (क्वालिटी)— Queen (क्वीन) कभी यह उच्चारण ‘क्यू’ भी होता है, जैसे : Queue (क्यू)

 

R का उच्चारण :

 

R का उच्चारण ‘र’ होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह आधा ही पढ़ा जाता है, जैसे : Rain (रेन)— Rice (राइस)— Road (रोड)Three (थ्री)— March (मार्च)— Search (सर्च)

 

S का उच्चारण :

 

S का प्रमुख उच्चारण ‘स’ है, लेकिन यह अधिसंख्य शब्दों में ‘ज’ के रूप में भी पढ़ा जाता है।

 

S का ‘स’ उच्चारण :

 

Universe (यूनिवर्स)— Glimpse (ग्लिंप्स्)— Talks (टॉक्स)

 

S का ‘ज’ उच्चारण :

 

Advise (एडवाइज)— Erase (इरेज)— Criticism (क्रिटिसिज्म) S को कहीं-कहीं ‘श’ भी पढ़ा जाता है, जैसे : Mansion (मॅन्शन)— Compulsion (कंपल्शन) Sugar (शुगर)— Ensure (एंश्योर)

 

T का उच्चारण :

 

T का प्रमुख उच्चारण ‘ट’ है,

 

जैसे : Time (टाइम)— Test (टेस्ट)— Rest (रेस्ट) Better (बेटर)— Total (टोटल)— Hotel (होटल)

 

लेकिन इसका उच्चारण ‘च’ तथा ‘श’ भी होता है—‘च’ उच्चारण वाले कुछ शब्द :

 

Mutual (म्यूचुअल)— Future (फ्यूचर)— Furniture (फर्नीचर) Picture (पिक्चर)— Signature (सिग्नेचर)— Lecture (लेक्चर) Question (क्वेश्चन)— Century (सेंचुरी)— Torture (टॉर्चर)

 

‘श’ उच्चारण वाले कुछ शब्द :

 

Nation (नेशन)— Partial (पार्शल) Nutritious (न्यूट्रिशियस)— Martial (मार्शल)

 

U का उच्चारण :

U के कई उच्चारण हैं, जैसे अ, उ, ऊ, यू आदि। यदि किसी शब्द में दो व्यंजनों के बीच U आए तो उच्चारण ‘अ’ होता है,

 

जैसे :

 

But (बट)— Bus (बस)— Tub (टब)— Run (रन)— Fun (फन) Turn (टर्न)— Clutter (क्लटर)— Nut (नट)— Cut (कट)— Cub (कब) Tusk (टस्क)— Dusk (डस्क)— Huddle (हडल)— Mummy (मम्मी)— Rummy (रम्मी) Rubble (रबल)— Rumble (रंबल)— Jumper (जंपर) U का ‘उ’ उच्चारण : Full (फुल)— Put (पुट)— Bull (बुल) U का ‘ऊ’ तथा ‘यू’ उच्चारण : Truce (ट्रूस)— Brute (ब्रूट) Tube (ट्यूब)— Fume (फ्यूम)

 

V तथा W का उच्चारण :

 

दोनों का उच्चारण ‘व’ है। V के ‘व’ उच्चारण के कुछ शब्द

 

Valley (वैली)— Cave (केव)— Vice (वाइस)

 

W के ‘व’ उच्चारण वाले शब्द : Warm (वार्म)— Ware (वेअर)— Was (वाज)

 

X का उच्चारण : X का उच्चारण शब्द में इसकी स्थिति के

 

अनुसार ‘क्स’, ‘ग्ज’ तथा ‘ज’ हो सकता है। ‘क्स’ के रूप में यदि X शब्दों के बीच या अंत में हो,

 

जैसे : Box (बॉक्स)— Extra (एक्स्ट्रा)— Exercise (एक्सरसाइज)

 

‘ग्ज’ के रूप में X : Example (एग्जांपल)— Exact (एग्जैक्ट) ‘ज’ के रूप में X : Xerotic (जॅरोटिक)— Xanthic (जैंथिक)

 

Y का उच्चारण : व्यंजन (Consonant)— के रूप में Y का प्रयोग होने पर इसका उच्चारण ‘य’ होता है,

 

जैसे : Yes (येस)— You (यू)— Yellow (येलो) Y के दो अन्य उच्चारण भी हैं; जब यह स्वर (Vowel)— के रूप में प्रयुक्त होता है, जैसे ‘ई’ के रूप में : Lady (लेडी)— Copy (कॉपी)— Many (मॅनी) Y ‘आइ’ के रूप में : Dry (ड्राइ)— Reply (रिप्लाइ)— Try (ट्राइ)

 

Z का उच्चारण : Z का उच्चारण ‘ज’ है, जैसे : Zero (जीरो)— Zeal (जील)— Size (साइज)

 

error: