शब्द-भेद
(Parts of Speech)

वाक्य में शब्दों की स्थिति एवं कार्य के अनुसार उन्हें आठ भागों में बाँटा गया है, जिसे शब्द-भेद
(Parts of Speech)— के नाम से जाना जाता है। ये हैं :
1. Noun (संज्ञा),
2. Pronoun (सर्वनाम),
3. Adjective (विशेषण),
4. Verb (क्रिया),
5. Adverb (क्रिया-विशेषण),
6. Preposition ( संबंधवाचक अव्यय),
7. Conjunction (समुच्चयबोधक),
8. Interjection (विस्मयादिबोधक)।
अंग्रेजी भाषा के समुचित ज्ञान हेतु Parts of Speech की अच्छी जानकारी होना आवश्यक है, इसलिए निरंतर अभ्यास जरूरी है।
Noun (संज्ञा) किसी व्यक्त, वस्तु, स्थान तथा भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं। इसके चार प्रकार हैं :
(1)Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) : जिससे व्यक्ति या स्थान विशेष का बोध हो, जैसे : Ram, Mohan, Sita, Mumbai, China, India etc.
(2) Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) : जिससे जाति विशेष का बोध हो, जैसे : Boy, Girl, Queen, House etc.
(3) Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) : जिससे समूह का बोध हो, जैसे : Crowd, Army, Family, Team, Mob etc.
(4) Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) : जिससे किसी भाव का बोध हो, जैसे : Kindness, Honesty, Bravery, Hatred, Childhood, Sickness etc.
Gender (लिंग)
अंग्रेजी में चार लिंग हैं :
(1) Masculine Gender (पुल्लिंग) : जिससे किसी पुरुष का बोध हो, जैसे : Man, Son, Hero, Father, Lion, etc.
(2) Feminine Gender (स्त्रीलिंग) : जिससे स्त्री का बोध हो, जैसे : Mother, Sister, Aunt, Heroine, Woman, etc.
(3) Common Gender (उभयलिंग) : जिससे पुरुष या स्त्री (दोनों)—का बोध हो, जैसे : Child, Student, Baby, Parent, Pupil, Thief, etc.
(4) Neuter Gender (नपुंसक लिंग) : जिससे स्त्री,पुरुष किसी का बोध न हो। सामान्यतया इसमें निर्जीव या समूहवाचक संज्ञाएँ आती हैं, जैसे : Book, Chair, Crowd, Tree, Room, etc.
कुछ उदाहरण :
Masculine — Feminine — Masculine — Feminine
Brother (भाई)— Sister (बहन)— King (राजा)— Queen (रानी)
Bull or Ox (बैल)— Cow (गाय)— Man (आदमी)— Woman (औरत)
Dog (कुत्ता)— Bitch (कुतिया)— Lord (लॉर्ड)— Lady (लेडी)
Drone (नर मधुमक्खी)— Bee (मादा मधुमक्खी)— Nephew (भतीजा)— Niece (भतीजी)
Count (सामंत)— Countess (सामंत की पत्नी)— Sir (सर)— Madam (मैडम)
Gentleman (श्रीमान)— Lady (श्रीमती)— Son (पुत्र)— Daughter (पुत्री)
Horse (घोड़ा)— Mare (घोड़ी)— His (उसका)— Her (उसकी)
Ess जोड़कर पुल्लिंग से स्त्रीलिंग बनाना :
Masculine — Feminine — Masculine — Feminine
Author (लेखक)— Authoress (लेखिका)— Manager (व्यवस्थापक)— Manageress (व्यवस्थापिका)
Host (मेजबान)— Hostess (मेजबानी)— Heir (उत्तराधिकारी)— Heiress (उत्तराधिकारिणी)
Poet (कवि)— Poetess (कवयित्री)— Shepherd (गड़रिया)— Shepherdess (गड़ेरिन) Lion (सिंह)— Lioness (सिंहनी)
Ess जोड़ते समय पुल्लिंग शब्द के अंत के अक्षर से पूर्व के स्वर को हटा दिया जाता है :
Masculine—Feminine—Masculine—Feminine
Actor (अभिनेता)— Actress (अभिनेत्री)— Waiter (परिचारक)— Waitress (परिचारिका) Hunter (शिकारी)— Huntress (शिकारिन)— Founder (संस्थापक)— Foundress (संस्थापिका)
कुछ अन्य रूप :
Masculine Feminine
Grand-father (दादा)— Grand-mother (दादी) Land-lord (मकान मालिक)— Land-lady (मकान मालकिन)
Man-servant (नौकर)— Maid-servant
नौकरानी) He-goat (बकरा)— She-goat (बकरी)
He-bear (नर भालू)— She-bear (मादा भालू) Bull-calf (बछड़ा)— Cow-calf (बछड़ी)
Son-in-law (दामाद)— Daughter-in-law (बहू) Washerman (धोबी)— Washerwoman (धोबिन)